ब्रेकिंग
गुरुवार, 17 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 06-08-2026

नर्मदापुरम में 'शिक्षा घर' योजना का शुभारंभ, स्कूल से बाहर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की नई पहल

नर्मदापुरम में MPSOS और स्कूल शिक्षा विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 'शिक्षा घर' योजना शुरू की। योजना के तहत स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान, पंजीयन और उन्हें औपचारिक शिक्षा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 06-08-2026
शेयर
नर्मदापुरम में 'शिक्षा घर' योजना का शुभारंभ, स्कूल से बाहर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की नई पहल

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) और स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल से गुरुवार को नर्मदापुरम जिले में 'शिक्षा घर' योजना का पायलट प्रोजेक्ट आधिकारिक रूप से शुरू किया गया। इस योजना का उद्देश्य स्कूल से बाहर रह गए बच्चों की पहचान कर उन्हें औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना और प्रत्येक पात्र बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करना है।

समाचार

योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एमपीएसओएस के सहायक संचालक श्री राम वैद्य ने 'शिक्षा घर' योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पहल शिक्षा की पहुंच बढ़ाने और ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

क्लस्टर प्राचार्यों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

कार्यक्रम के तहत जिले के सभी संकुल (क्लस्टर) प्राचार्यों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उन्हें 'शिक्षा घर' एप्लीकेशन के संचालन, स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान, सत्यापन और पंजीयन की मानक प्रक्रिया (Standard Operating Procedure) की विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि एप्लीकेशन के माध्यम से बच्चों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे उन्हें शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

इस योजना के माध्यम से ऐसे बच्चों तक पहुंच बनाई जाएगी, जो किसी कारणवश स्कूल से बाहर हैं या पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं। विभाग का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र बच्चे को शिक्षा से जोड़कर राज्य में शत-प्रतिशत नामांकन और समावेशी शिक्षा के उद्देश्य को आगे बढ़ाया जाए।

कार्यक्रम में राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के संचालक राम वैद्य, जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति, एडीपीसी राजेश गुप्ता, डीसीसी राजेश जायसवाल, प्राचार्य संदीप शुक्ला, प्राचार्य आशुतोष भार्गव, जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

'शिक्षा घर' योजना का यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर भविष्य में इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किए जाने की संभावना है।

यह खबर शेयर करें
शेयर