ब्रेकिंग
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
माखननगर · 7 मिनट पहले

माखननगर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 01 और 02 का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 7 मिनट पहले
शेयर
माखननगर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

माखननगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) की इकाई क्रमांक 01 एवं 02 के संयुक्त तत्वावधान में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व जिला संगठक डॉ. डी.एस. खत्री उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व स्वयंसेवकों एवं नव पंजीकृत स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, गतिविधियों और सामाजिक दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. खत्री ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा, सामुदायिक सहभागिता और व्यक्तित्व विकास के अवसरों से अवगत कराया। उन्होंने योजना की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक कार्यों के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे आने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. राजकुमार पटवा, श्रुतिका कांसकार एवं शिवानी मालवीय सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। वहीं, रासेयो इकाई क्रमांक 02 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता दुबे ने आभार व्यक्त किया।

यह खबर शेयर करें
शेयर