ब्रेकिंग
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 5 मिनट पहले

नर्मदापुरम में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस, आयोजित होगी ‘रन फॉर यूनिटी’

नर्मदापुरम में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। रन फॉर यूनिटी, स्कूलों में निबंध-स्लोगन प्रतियोगिता और सरदार पटेल की फोटो प्रदर्शनी आयोजित होगी।

नक्शे देखें

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 5 मिनट पहले
शेयर
नर्मदापुरम में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस, आयोजित होगी ‘रन फॉर यूनिटी’

नर्मदापुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आमजन की सहभागिता से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन भी किया जाएगा।

कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे गौरव और गरिमा के साथ मनाने के निर्देश दिए।

आमजन की सहभागिता से होगी रन फॉर यूनिटी

बैठक में बताया गया कि 31 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की सहभागिता से ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की अखंडता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

स्कूलों में होंगी निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताएं

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर पूरी की जाएं और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इन आयोजनों के माध्यम से नागरिकों में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर