माखननगर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात: नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर बनेगा 4-लेन सीसी मार्ग, 168 लाख की निविदा जारी
माखननगर में नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर आरी तिराहे तक 4-लेन सीसी मार्ग का निर्माण प्रस्तावित। 1.68 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली निविदा 17 नवंबर 2026 को खुलेगी।


माखननगर। क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर चेनेज 235+900 से 236+310 (आरी तिराहा) तक 4-लेन सीसी (सीमेंट कंक्रीट) मार्ग के निर्माण कार्य के लिए आधिकारिक ऑनलाइन निविदा (Tender) जारी कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 168 लाख रुपये की लागत आएगी।
17 नवंबर को खुलेगी निविदा
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण कार्य के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिन्हें आगामी 17 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे खोला जाएगा। इसके बाद निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य जमीनी स्तर पर शुरू होने की उम्मीद है।
6 माह में पूरा होगा निर्माण
सड़क निर्माण की गुणवत्ता और स्थायित्व को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया है कि इस 4-लेन सीसी मार्ग का निर्माण कार्य वर्षाकाल रहित अवधि यानी 6 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
फोरलेन बन जाने से माखननगर क्षेत्र में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन पूरी तरह सुरक्षित व सुगम हो जाएगा।

