ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
नई दिल्ली · 28-07-2026

यूथ कांग्रेस का दावा: छात्रों पर हो रही कार्रवाई, कानूनी मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

यूथ कांग्रेस ने दावा किया कि छात्र आंदोलनों के बाद कई छात्रों पर एफआईआर दर्ज हुई हैं। कांग्रेस ने कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9811867474 जारी किया।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 28-07-2026
शेयर
यूथ कांग्रेस का दावा: छात्रों पर हो रही कार्रवाई, कानूनी मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली। छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों छात्र-युवाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पार्टी का आरोप है कि कई छात्रों को उनके हॉस्टल और घरों से हिरासत में लिया गया है तथा बड़ी संख्या में युवा अब भी जेलों में बंद हैं।

समाचार

कांग्रेस ने जारी की मामलों की सूची

कांग्रेस का कहना है कि उसने जिन मामलों की सूची जारी की है, वह केवल सामने आए मामलों पर आधारित है। पार्टी के अनुसार, वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

राहुल गांधी ने साझा किया पोस्ट

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर साझा किया। कांग्रेस लगातार पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांग रही है।

कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

अखबार

कांग्रेस ने कहा कि यदि किसी छात्र या युवा को सोशल मीडिया पोस्ट, शांतिपूर्ण प्रदर्शन या छात्र आंदोलन में भाग लेने के कारण पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है या किसी साथी को गिरफ्तार किया गया है, तो पार्टी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

इसी उद्देश्य से कांग्रेस ने 9811867474 हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए प्रभावित छात्रों और उनके परिजनों से मिस्ड कॉल करने की अपील की है। पार्टी ने कहा कि जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए समन्वय किया जाएगा।

सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार

 समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस के आरोपों पर केंद्र सरकार या संबंधित राज्य सरकारों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। मामले में आधिकारिक पक्ष आने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर