ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 11-06-2024

Vidisha News:अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर और डंपर जब्त, वाहन छोड़कर भागे चालक

जब्त हुए वाहन मध्यप्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं। इसी क्रम में विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र में एक बड़ी कार्र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-06-2024
शेयर
Vidisha News:अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर और डंपर जब्त, वाहन छोड़कर भागे चालक

जब्त हुए वाहन

मध्यप्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने भी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के सख्त निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं। इसी क्रम में विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों को जब्त किया गया।

कुरवाई-मल्हारगढ़ रोड पर प्रतिदिन डंपर और ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना पर राजस्व  विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और अवैध रूप से काम करने वाले वाहनों को मौके से जब्त किया गया।

साथ ही बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ डंपर चालक अपने वाहनों को छोड़कर मौके से भाग गए। इस संबंध में कुरवाई तहसीलदार संदीप शर्मा का कहना है कि हमें क्षेत्र में लगातार शिकायत मिल रहीं थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से रेत का खनन कर रहे हैं। उसी के खिलाफ आज मैंने कार्रवाई करते हुए मौके से कुछ ट्रैक्टर और तीन डंपरों को जब्त किया है।

ये खबर भी पढ़े:ट्रेक्टर ट्रालियों से हो रहा अवेध रेत परिवहन कोई इसे रोकने वाला नहीं

यह खबर शेयर करें
शेयर