ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 22-05-2024

Ujjain News : पैर लटकाकर बैठने की बात पर शुरू हुए विवाद में चाकू से हमला

Crime Scene चाय पीने के दौरान युवकों के बीच विवाद होने पर आपस में चाकू चल गए। इस घटना में दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 22-05-2024
शेयर

Crime Scene

चाय पीने के दौरान युवकों के बीच विवाद होने पर आपस में चाकू चल गए। इस घटना में दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए हैं।

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि रात में कामदारपुरा में कुछ युवक ऑटो में सवार होकर चाय पीने पहुंचे थे। जहां ऑटो में पैर लटकाकर बैठने की बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सलमान पिता अब्दुल (20) निवासी जानसापुरा पर चाकू से मुजीब और आमिल ने वार कर दिए। सलमान ने भी अपने साथी रुस्तम के साथ मिलकर मुजीब पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। चाकूबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां घायलों के बयान दर्ज करने के बाद दोनों के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस के अनुसार घायल ऑटो चलाने का काम करते हैं और एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
Politics
इतिहास
पत्रकारिता