ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 27-11-2023

Ujjain News : ड्यूटी से लौट रहे Asi की सड़क हादसे में मौत, देवास रोड पर पानी के टैंकर ने बाइक को मारा टक्कर

सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI उज्जैन में देवास रोड पर शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में एएसआई की दर्दनाक मौत हो गई। वह देवास से पुलिस लाइन लौट रहे थे। गलत साइड से आ रहे पानी की टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी है। नरवर थाना पुलिस ने बताया कि देवास के र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-11-2023
शेयर
Ujjain News : ड्यूटी से लौट रहे Asi की सड़क हादसे में मौत, देवास रोड पर पानी के टैंकर ने बाइक को मारा टक्कर

सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)

- फोटो : ANI

उज्जैन में देवास रोड पर शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में एएसआई की दर्दनाक मौत हो गई। वह देवास से पुलिस लाइन लौट रहे थे। गलत साइड से आ रहे पानी की टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी है।

नरवर थाना पुलिस ने बताया कि देवास के रहने वाले एएसआई केशव सिंह चौहान पुलिस लाइन में पदस्थ थे। रात 10 बजे से उनकी ड्यूटी थी। देवास से बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन आ रहे थे। देवास रोड पुराने टोल टैक्स के समीप गलत साइड से आ रहे पानी के टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। केशव सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल डायल 100 से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

मौके से टैंकर जब्त किया गया है और चालक भाग निकला था। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले ही एएसआई पुलिस लाइन में पदस्थ हुए थे। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस लाइन के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
पत्रकारिता और समाचार उद्योग
Maps
पत्रकारिता