ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 23-07-2024

मुरमुरा से झटपट बन जाएगा टेस्टी डोसा, बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये रेसिपी

Image Source : SOCIAL murmura dosa recipe जो बच्चे स्कूल जाते हैं उनकी मम्मियों को सुबह-सुबह बच्जे को टिफिन में क्या दें इसकी हमेशा चिंता लगी रहती है। एक जैसा टिफिन बच्चे खाते नहीं है और कई बार वे खाना घर लेकर आ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक बेस्ट रेस…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-07-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
मुरमुरा से झटपट बन जाएगा टेस्टी डोसा, बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये रेसिपी

Image Source : SOCIAL

murmura dosa recipe

जो बच्चे स्कूल जाते हैं उनकी मम्मियों को सुबह-सुबह बच्जे को टिफिन में क्या दें इसकी हमेशा चिंता लगी रहती है। एक जैसा टिफिन बच्चे खाते नहीं है और कई बार वे खाना घर लेकर आ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक बेस्ट रेसिपी लेकर आये हैं। अगर आपने इस रेसिपी को बनाया तो बच्चे बड़े चाव से खाएंगे। ये रेसिपी है मुरमुरा का डोसा...अब आप सोच रही होंगी कि ये कैसे बनाएं तो चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

मुरमुरा टिफ़िन रेसिपी के लिए सामग्री:

1 कप मुरमुरा, आधा कप सूजी, आधा कप छाछ, आधा कप पानी, नमक स्वाद अनुसार, हरी धनिया के पत्ते, चिली फ्लैक्स, सांभर मसाला

कैसे बनायें मुरमुरा का डोसा:

पहला स्टेप: मुरमुरा डोसा बनाए के लिए सबसे पहले एक ग्राइंडर जार में 1 कप मुरमुरा, आधा कप सूजी, आधा कप छाछ, आधा कप पानी लेंगे। अब इन सामग्रियों का बारीक पेस्ट बना लेंगे।

दूसरा स्टेप: अब बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें। बैटर में स्वाद अनुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आधे घंटे तक बैटर को ढककर रख दें।

तीसरा स्टेप: अब अगले स्टेप में गैस ऑन करें और उस पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमर बटर लगाएं। और एक करछी में बैटर लें और पैन पर डालें। बैटर को गोलाई में फैलाएं। और ऊपर से उस पत्तियां रखें और सांभर मसाला छिड़कें। दोनों साइड से अच्छी तरह पका लें. आपका डोसा तैयार है।

यह खबर शेयर करें
शेयर