ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 30-08-2024

SpiceJet: चालक दल के 150 सदस्यों को तीन महीने की छुट्टी पर भेजेगी स्पाइसजेट, नहीं मिलेगा वेतन; बताया ये कारण

Spicejet - फोटो : ANI वित्तीय संकट से जूझ रही स्पाइसजेट ने अपने 150 केबिन क्रू सदस्यों को तीन महीने की छुट्टी देने का फैसला किया है। इस अवधि के दौरान केबिन क्रू सदस्यों को वेतन नहीं दिया जाएगा। स्पाइसजेट के इस फैसले के पीछे का कारण एयरलाइन अपनी वित्तीय स्थि…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
SpiceJet: चालक दल के 150 सदस्यों को तीन महीने की छुट्टी पर भेजेगी स्पाइसजेट, नहीं मिलेगा वेतन; बताया ये कारण

Spicejet

- फोटो : ANI

वित्तीय संकट से जूझ रही स्पाइसजेट ने अपने 150 केबिन क्रू सदस्यों को तीन महीने की छुट्टी देने का फैसला किया है। इस अवधि के दौरान केबिन क्रू सदस्यों को वेतन नहीं दिया जाएगा। स्पाइसजेट के इस फैसले के पीछे का कारण एयरलाइन अपनी वित्तीय स्थिति को बढ़ावा देने के लिए धन जुटाने पर विचार कर रही है। इससे पहले दिन में डीजीसीए ने कहा था कि वह एयरलाइन को कड़ी निगरानी में रखेगा।

वित्तीय, कानूनी और पट्टेदार संकटों के बीच एयरलाइन कम संख्या में विमानों के साथ काम कर रही है। वर्तमान में, इसके पास लगभग 22 विमानों का परिचालन बेड़ा है।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुल 150 केबिन क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए बिना वेतन छुट्टी पर भेजा जाएगा। 'यह कदम मौजूदा कम यात्रा सीजन और संगठन की दीर्घकालिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए बेड़े के आकार में कमी के जवाब में उठाया गया है।'

प्रवक्ता ने कहा कि इस छुट्टी अवधि के दौरान चालक दल के सदस्य सभी स्वास्थ्य लाभों और अर्जित अवकाश के साथ स्पाइसजेट के कर्मचारियों के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखेंगे। कहा, 'जैसा कि हम आगामी योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के बाद अपने बेड़े को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं, हम अपने चालक दल के सदस्यों का सक्रिय ड्यूटी पर वापस स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।'

यह खबर शेयर करें
शेयर