ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
शहर खोजें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 01-08-2024

Sidhi News: यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेस शुरू

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के डायरेक्टर परीक्षित भारती के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेस शुरू की जा रही है। बुधवार को जनपद पंचायत सीधी के सभागार में ओरियंटेशन क्लासेस के शुभारंभ के अवसर प…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के डायरेक्टर परीक्षित भारती के संयुक्त तत्वावधान में यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेस शुरू की जा रही है। बुधवार को जनपद पंचायत सीधी के सभागार में ओरियंटेशन क्लासेस के शुभारंभ के अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश शाही ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अपर कलेक्टर ने कहा है कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। इसलिए तैयारी अनुशासन में रहकर ईमानदारी से करें।

उन्होंने कहा कि तैयारी में सबसे प्रथम किसी विषय का चयन कर उसे अच्छे से पढ़े, एक पैराग्राफ पढ़ने के बाद कुछ समय रुकना चाहिए। खुद प्री और मेंस आधारित प्रश्न बनाने का अभ्यास करना चाहिए। खुद का मूल्यांकन खुद को करना चाहिए, जिससे यह पता लग सके कि आप अच्छे और सही दिशा में पढ़ रहे हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने अपनी सिविल सर्विस की यात्रा के बारे में बताया।

संयुक्त संचालक रामलखन मीणा ने कक्षाओं के संचालन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोक तिवारी, ए पी ओ दिनेश गौतम, प्रोजेक्ट ऑफिसर एल आर तिवारी, निरूशुल्क कोचिंग क्लासेस के सहायक संचालक किरण भारती, शिक्षक विष्णु योगी एवं दीक्षा लोधी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
शेयर