ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
शहर खोजें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 08-12-2023

Shahdol News : रीवा लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, पांच हजार की रिश्वत लेते सरपंच पकड़ाया

रीवा लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम शहडोल पहुंची और जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के पसोड पंचायत के सरपंच को ट्रैप किया। सरपंच के द्वारा हितग्राही योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य का बिल पास करने के ऐवज में 5 हजार की रिश्वत की मांग…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-12-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Shahdol News : रीवा लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, पांच हजार की रिश्वत लेते सरपंच पकड़ाया

रीवा लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई

रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम शहडोल पहुंची और जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के पसोड पंचायत के सरपंच को ट्रैप किया। सरपंच के द्वारा हितग्राही योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य का बिल पास करने के ऐवज में 5 हजार की रिश्वत की मांग गई थी, जिस पर लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ है। सरपंच कृष्ण कुमार सिंह बिल पास करने के नाम पर ग्रामीण अमोल सिंह से 5000 की रिश्वत की मांग की थी, जिसे 12 सदस्य रीवा लोकायुक्त टीम ने जनपद पंचायत भवन जयसिंहनगर में ट्रैप किया गया है।

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

मामले को लेकर की गई थी शिकायत

लोकायुक्त के अधिकारियों का कहना है कि सरपंच के द्वारा हितग्राही योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य का बिल पास करने के लिए अमोल सिंह से पैसे की मांग की गई थी। फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रीवा कार्यालय पहुंचकर मामले के लिखित शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि की गई, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने कई दिन तक उसमें काम किया। जिसके बाद गुरुवार को पैसा सरपंच को देने की बात हुई और लोकायुक्त की टीम यहां पहुंची, जैसे ही ग्रामीण ने सरपंच के हाथ में पैसे दिए तभी लोकायुक्त की टीम ने सरपंच को रंगे हाथ पकड़ लिया है। लोकायुक्त टीम ने सरपंच कृष्ण कुमार सिंह पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर