ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 28-04-2024

Sehore News: आष्टा नगर की पार्वती नदी में डूबने से एक ग्रामीण की मौत

Sehore: आष्टा नगर की पार्वती नदी में डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। रविवार की दोपहर नहाने के दौरान यह घटना घटी। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर गोताखोरों की मदद से शव को निकालने के लिए सर्चिंग चल रही है। आष्टा में नहाते समय पार्वती नदी में डूब…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-04-2024
शेयर
Sehore News: आष्टा नगर की पार्वती नदी में डूबने से एक ग्रामीण की मौत

Sehore: आष्टा नगर की पार्वती नदी में डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। रविवार की दोपहर नहाने के दौरान यह घटना घटी। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर गोताखोरों की मदद से शव को निकालने के लिए सर्चिंग चल रही है।

आष्टा में नहाते समय पार्वती नदी में डूबा ग्रामीण

आष्टा पुलिस ने बताया कि नागुसी पिता कीर्तन सिंह पारदी (45) निवासी दीपलाखेड़ी अपने बेटे अभिनंदन पारदी के साथ रविवार को पार्वती नदी में नहाने आया था। वह बेटे को नदी किनारे बैठाकर नहाने चला गया।

इस दौरान उसने तैर कर नदी पार करने की बात कही। इसके बाद वह तैरकर जैसे ही नदी के बीच में पहुंचा, तो उसकी सांस फूल गई और वह डूब गया। सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों की मदद से सर्चिंग की जा रही है।

मामले की जानकारी पुलिस को दी

बेटे अभिनंदन पारदी ने बताया कि वह पिता के साथ पार्वती नदी में नहाने गया था। पिता ने उसे नदी किनारे खड़ा रहने को बाेला और नदी में कूद गए। इसके बाद उनकी सांस फूल गई और देखते ही देखते वह डूब गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने नाव से सर्चिंग शुरू कर दी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर