ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 10-05-2025

Sehore News : भाजपा नेता ने आधी रात को रेत रॉयल्टी कार्यालय में घुसकर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़

सीहोर के शाहगंज में भाजपा मंडल मंत्री की दबंगई का मामला सामने आया है। भाजपा नेता गौरव राजपूत ने अपने साथियों के साथ रेत रॉयल्टी ऑफिस में लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। करीब तीन मिनट 42 सेकंड के वीडियो म…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-05-2025
शेयर

सीहोर के शाहगंज में भाजपा मंडल मंत्री की दबंगई का मामला सामने आया है। भाजपा नेता गौरव राजपूत ने अपने साथियों के साथ रेत रॉयल्टी ऑफिस में लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। करीब तीन मिनट 42 सेकंड के वीडियो में यह सब स्पष्ट नजर आ रहा है। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात 12:05 बजे की बताई जा रही है।

रिवर क्रूज चुनें

जानकारी के अनुसार, यूफोरिया एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी के जनवासा स्थित रॉयल्टी ऑफिस में कार्यरत राहुल वर्मा ने शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात कंपनी के ग्राम जनवासा स्थित रेत रॉयल्टी ऑफिस में कैश काउंटर पर बैठा था। इस दौरान भाजपा नेता राजवर्धन उर्फ गौरव राजपूत, निवासी नांदनेर, शाहगंज, अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर ऑफिस में घुसे और "रेत गाड़ी ग्राम नांदनेर से क्यों निकलती है" की बात कहकर बहस करते हुए हमला कर दिया। हमले में राहुल वर्मा के हाथ में चोट आई है और ऑफिस का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि जिस गौरव राजपूत पर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं, वह भाजपा शाहगंज मंडल कार्यकारिणी में हाल ही में नियुक्त मंत्री हैं। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबर पढ़ें

यह खबर शेयर करें
शेयर