ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 27-07-2024

Sehore News : बाइक सवार गुंडों ने पीएम श्री स्कूल में तलवारें लहराईं, छात्रों को धमकाया, घटना सीसीटीवी में कैद

सीहोर के पीएमश्री स्कूल में तलवार लहराते नजर आए दो युवक - फोटो : सोशल मीडिया सीहोर में बदमाशों को हौसले बुलंद हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बदमाशों में कानून का खौफ बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा ही एक मामला सीहोर जिले से सामने आया है। जहां बदमाशों ने स्कूल मे…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 27-07-2024
शेयर
Sehore News : बाइक सवार गुंडों ने पीएम श्री स्कूल में तलवारें लहराईं, छात्रों को धमकाया, घटना सीसीटीवी में कैद

सीहोर के पीएमश्री स्कूल में तलवार लहराते नजर आए दो युवक

समाचार

- फोटो : सोशल मीडिया

सीहोर में बदमाशों को हौसले बुलंद हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बदमाशों में कानून का खौफ बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा ही एक मामला सीहोर जिले से सामने आया है। जहां बदमाशों ने स्कूल में जाकर सरेआम तलवार का खौफ दिखाकर छात्राओं से छेड़छाड़ की। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दरअसल, यह मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बाइक सवार दो बदमाश ने पीएम श्री गवर्नमेंट स्कूल में सरेआम तलवार ले जाकर छात्राओं के साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने छात्रों को तलवार दिखाकर धमकी भी दी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बदमाश सरेआम अपनी बाइक पर तलवार लेकर स्कूल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूल की प्राचार्य फ्रांसिस्का बारा ने श्यामपुर पुलिस थाना में एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि बुधवार सुबह दो लड़के सोहेल व सौरभ स्कूल परिसर में बाइक पर सवार होकर हाथ में तलवार लेकर आए और तलवार लहराकर बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगे। दोनों युवकों ने लड़कियों का पीछा कर उन पर गंदे कमेंट्स किए।

प्राचार्य के शिकायती आवेदन के बाद पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना शुरू की। इस संबंध में एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है कि पीएम श्री शासकीय स्कूल प्राचार्य द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई थी, जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर