ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 06-05-2023

Sehore Crime:पति ने पहले दराती से किया पत्नी पर जानलेवा हमला, फिर खुद को भी दीवार में सिर मारकर किया घायल।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया सीहोर में मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोनिया तालाब निवासी एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी पर धारदार दराते से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-05-2023
शेयर
Sehore Crime:पति ने पहले दराती से किया पत्नी पर जानलेवा हमला, फिर खुद को भी दीवार में सिर मारकर किया घायल।

सांकेतिक तस्वीर

- फोटो : सोशल मीडिया

सीहोर में मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोनिया तालाब निवासी एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी पर धारदार दराते से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद पति ने भी दीवार में सिर मारकर खुद को घायल कर लिया। मंडी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोनिया तालाब निवासी जितेन्द्र जांगड़े का शुक्रवार की शाम को अपनी पत्नी ज्योति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि उसने करीब रखा दराता उठाकर पत्नी के गले पर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी पति ने खुद का सिर भी दीवार में मार दिया, जिससे वह भी लहूलुहान हो गया।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह काबू में कर खटिया से बांध दिया और पुलिस को सूचित किया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
पत्रकारिता कोर्स खोजें
News
इतिहास किताबें खोजें