ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 10-07-2024

Sagar Crime: सड़क पर चलते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

मृतक और आरोपी सागर जिले के जरुआखेड़ा कस्बे में एक शराबी युवक की शराबखोरी ने एक राह चलते बुजुर्ग की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग स्थानीय ठाकुर बाबा मंदिर से अपनी दुकान बंद कर अपने घर पैदल आ रहा था। रास्ते में उसके साथ यह वारदात हो गई। घटना मंगलवार देर…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 10-07-2024
शेयर
Sagar Crime: सड़क पर चलते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

मृतक और आरोपी

ताजा खबर पढ़ें

सागर जिले के जरुआखेड़ा कस्बे में एक शराबी युवक की शराबखोरी ने एक राह चलते बुजुर्ग की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग स्थानीय ठाकुर बाबा मंदिर से अपनी दुकान बंद कर अपने घर पैदल आ रहा था। रास्ते में उसके साथ यह वारदात हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद आरोपी नीरज यादव ग्राम लुहर्रा निवासी पर अपराध धारा- 296,103 (1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही आरोपी को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के परिजन भरत लोधी के बताए अनुसार, मेरे बड़े पिता दौलत सिंह लोधी ठाकुर बाबा मंदिर से दुकान बंद कर पैदल अपने घर जरुआखेड़ा आ रहे थे। तभी मुहाल झंडापुरा में पहुंचने के बाद सामने से शराब के नशे में हाथ में डंडा लिए नीरज यादव पिता हर प्रसाद निवासी लुहर्रा आ रहा था, जिसने सीधा डंडा उनकी पीठ में मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल निजी वाहन से इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसकी रिपोर्ट नरयावली थाने में दर्ज कराई है। आरोपी शराब के नशे में चिल्ला रहा था कि हम दुर्लभ कश्यप के छोटे भाई हैं, अभी एक को मारा है आगे और मारेंगे।

देनवापोस्ट की खबरें आपको कैसी लगती हैं? google  my business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने  केे  लिए इसी लिंक पर क्लिक करेंं

यह खबर शेयर करें
शेयर