ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 18-08-2024

Sagar Accident News: बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की हुई मौत, दो बच्चे हुए घायल

पुलिस मामले की जांच में जुटी है सागर जिले के बंडा ब्लाक के ग्राम क्वायला के पास बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक चालक पति सरमन पटेल और साथ में बैठी पत्नी बसंती पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए। जिनकी उम्र त…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-08-2024
शेयर
ताजा खबर पढ़ें
Sagar Accident News: बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की हुई मौत, दो बच्चे हुए घायल

पुलिस मामले की जांच में जुटी है

सागर जिले के बंडा ब्लाक के ग्राम क्वायला के पास बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक चालक पति सरमन पटेल और साथ में बैठी पत्नी बसंती पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए। जिनकी उम्र तीन वर्ष और एक वर्ष है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बिजावर के ग्राम अनगौर निवासी बाईक से पत्नी और दो बच्चों के साथ बंडा के पास ग्राम ततरवारा जा रहे थे। क्वायला के पास तेज गति से बंडा तरफ जा रही बस में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बंडा पुलिस पहुंची और घटना में घायल दोनों बच्चों को बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है

यह खबर शेयर करें
शेयर