ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 17-01-2024

Republic Day 2024 : राज्यपाल मंगूभाई पटेल भोपाल में और सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में ध्वजारोहण करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव। 26 जनवरी को मध्य प्रदेश के राज्यपाल डॉ. मंगू भाई पटेल भोपाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में ध्वजारोहण करेंगे। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार प्र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 17-01-2024
शेयर
Republic Day 2024 : राज्यपाल मंगूभाई पटेल भोपाल में और सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन में ध्वजारोहण करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव।

26 जनवरी को मध्य प्रदेश के राज्यपाल डॉ. मंगू भाई पटेल भोपाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में ध्वजारोहण करेंगे। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार प्रदेश के 30 जिलों में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और 22 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

नए स्थान तलाशें

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला रीवा, मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, मंत्री प्रहलाद पटेल मंदसौर, मंत्री राकेश सिंह जबलपुर, मंत्री करण सिंह वर्मा सीहोर, उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, मंत्री संपतिया उइके मंडला, तुलसीराम सिलावट देवास, एदल सिंह कंषाना श्योपुर, निर्मला भुरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास सारंग विदिशा, नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, प्रद्यूमन सिंह तोमर गुना, राकेश शुक्ला भिंड, चैतन्य कश्यप रतलाम, इंदर सिंह परमार शाजापुर, कृष्णा गौर हरदा, धर्मेंद्र लोधी छिंदवाड़ा, दिलीप जायसवाल अनूपपुर, गौतम टेटवाल राजगढ़, लखन सिंह पटेल दमोह, नारायण सिंह पंवार बैतूल, नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण करेंगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर