ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 13-09-2025

एसबीआई बैंक के सामने जल्द गड्ढ़ा होगा रिपेयर : एमपीआरडीसी

नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा के सामने लंबे समय से बना गड्ढ़ा अब जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। इस संबंध में एमपी रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) के अधिकारी धीरज बरखने ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकत…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-09-2025
शेयर

नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा के सामने लंबे समय से बना गड्ढ़ा अब जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। इस संबंध में एमपी रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) के अधिकारी धीरज बरखने ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर लिया गया है और कुछ ही दिनों में रिपेयरिंग शुरू कर दी जाएगी।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों की लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। बारिश के दौरान गड्ढ़े में पानी भर जाने से आए दिन वाहन चालक परेशान हो रहे थे और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।

बरखने ने कहा कि टीम को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही बैंक के सामने सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर