ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 30-09-2023

Rahul Gandhi Mp : राहुल की आज शाजापुर के पोलायकलां में सभा, उज्जैन दुष्कर्म केस में सरकार को घेरेंगे

Rahul Gandhi MP  : राहुल की आज शाजापुर के पोलायकलां में सभा, उज्जैन दुष्कर्म केस में सरकार को घेरेंगे कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करने के लिए शनिवार को राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्र…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-09-2023
शेयर
Rahul Gandhi Mp : राहुल की आज शाजापुर के पोलायकलां में सभा, उज्जैन दुष्कर्म केस में सरकार को घेरेंगे

Rahul Gandhi MP  : राहुल की आज शाजापुर के पोलायकलां में सभा, उज्जैन दुष्कर्म केस में सरकार को घेरेंगे

नए स्थान तलाशें

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करने के लिए शनिवार को राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई पूर्व मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी इस जनसभा में शामिल होंगे।राहुल गांधी इस सभा के जरिये मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। चुनावों से पहले यह राहुल गांधी की पहली आमसभा होगी। जनसभा और यात्रा के स्वागत की तैयारियां अंतिम स्टेज पर पहुंच गई हैं। इससे पहले शुक्रवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र जोशी, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, कालापीपल विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुणाल चौधरी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी दी थी। राहुल गांधी सुबह इंदौर पहुंचेंगे। उसके बाद शाजापुर के लिए रवाना होंगे।

मालवा की सीटों पर डालेंगे असर

शाजापुर के पोलायकलां की सभा से राहुल गांधी न केवल मध्य प्रदेश के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे, बल्कि उनका फोकस मालवा-निमाड़ की सीटों पर होगा। 2018 के चुनावों में कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में इस इलाके में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा राहुल गांधी ने जब भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, तब वे मध्य प्रदेश के इसी इलाके में सबसे अधिक पैदल चले थे।

यह खबर शेयर करें
प्रवासी नेटवर्क जुड़ें
शेयर