ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 12-04-2026

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: नर्मदापुरम में प्रगणकों-पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

नर्मदापुरम। आगामी जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। इसी क्रम में माखननगर, शिवपुर, सिवनी मालवा और नर्मदापुरम नगर में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। प्रशासन द्वारा आयोजित …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 12-04-2026
शेयर

नर्मदापुरम। आगामी जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। इसी क्रम में माखननगर, शिवपुर, सिवनी मालवा और नर्मदापुरम नगर में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है।

प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रतिदिन लगभग 450 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक संचालित होगा, जिसके अंतर्गत जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों में 3-3 दिवसीय सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक टीम को तीन दिनों तक विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे जनगणना कार्य को पूरी दक्षता के साथ संपन्न कर सकें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही जनगणना की पूरी प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि, तकनीकी पहलुओं और कार्य के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने के उपाय भी समझाए जा रहे हैं। विशेष रूप से मोबाइल आधारित डेटा संग्रहण प्रणाली पर जोर दिया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, 1 मई से 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण के दौरान हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी कराई जा रही है, ताकि वे ऐप के उपयोग में पूरी तरह दक्ष हो सकें।

प्रशासन का मानना है कि इस सुनियोजित प्रशिक्षण से जनगणना कार्य को समयबद्ध, सटीक और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी, जिससे जिले की वास्तविक सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन संभव हो सकेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
Maps
Politics
समाचार