ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 28-02-2024

Dry Hair वाले लोग ऐसे लगाएं मेहंदी, बालों को काला करने के साथ दूर होंगी कई समस्याएं

Image Source : SOCIAL henna आजकल लोगों के बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं। ऐसे में लोग अपने बालों में मेहंदी लगाते हैं। लेकिन, कुछ लोगों के बाल इसे लगाने के बाद और ड्राई हो जाते हैं जिससे बालों के टैक्सचर का नुकसान होता है। इसके अलावा बाल पूरी तरह से खराब ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 28-02-2024
शेयर
Dry Hair वाले लोग ऐसे लगाएं मेहंदी, बालों को काला करने के साथ दूर होंगी कई समस्याएं

Image Source : SOCIAL

ताजा खबर पढ़ें

henna

आजकल लोगों के बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं। ऐसे में लोग अपने बालों में मेहंदी लगाते हैं। लेकिन, कुछ लोगों के बाल इसे लगाने के बाद और ड्राई हो जाते हैं जिससे बालों के टैक्सचर का नुकसान होता है। इसके अलावा बाल पूरी तरह से खराब होने लगते हैं और कई बार स्कैल्प पर डैंड्रफ की समस्यया भी होने लगती है। इतना ही नहीं बाल तेजी से झड़ने भी लगते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने बालों में मेहंदी लगाने से इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए जो कि कारगर तरीके से काम आते हैं। इससे न सिर्फ बाल काले होते हैं बल्कि, बालों की कई अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

Dry Hair वाले लोग ऐसे लगाएं मेहंदी

आपको करना ये है कि पहले भगोने में 2 कप पानी डालें। इसमें 4 चम्मच काली तिल और 1 चम्मच मेथी का बीज मिला लें। इसमें थोड़ा सा चायपत्ती डालें और पूरी तरह से इसे धीमी आंच पर पकने दें। जब पानी काला पड़ जाए और कम हो जाए तो इस पानी को छानकर मेहंदी में मिला लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच बटर मिलाएं। सबको अच्छी तरह से फेंट लें और लोहे की कड़ाही में डालकर रातभर के लिए छोड़ दें।

अब अगले दिन सबसे पहले अपने बालों को शैंपू करं और फिर अपने बालों पर मेहंदी लगाएं। 2 से 3 घंटे इसे सूखने दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो अपने बालों को पानी से धो लें। आप पाएंगे कि आपके बाल बिलकुल सिल्की और शाइनी महसूस होंगे।

Image Source : SOCIAL

how to apply it for dry hair

इस तरह से मेहंदी लगाने के फायदे

बालो में इस तरह से मेहंदी बनाकर लगाना बालों की रंगत सुधारने में मदद करता है। इसकी वजह से होता ये है कि बाल काले होते हैं और दूसरा, काले तिल के बीज बालों को वो एंटीऑक्सीडेंट्स पहुंचाते हैं जिससे बाल हेल्दी रहते हैं। इसके अलावा मेथी के बीज बालों को पोषण देता है जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। साथ ही बटर से बाल मुलायम और रेशमी से महसूस होते हैं। तो, इन तमाम कारणों से बालों में मेहंदी लगाएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर