ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 22-09-2024

एक बार मुंह को लग गया सिंधी कढ़ी का चस्का तो नहीं पसंद आएगा दाल और सब्जी का तड़का

Image Source : SOCIAL sindhi kadhi recipe ढेर सारी सब्जियां ,बेसन ,इमली का पानी और कुछ खास मसालों से बनी खुशबूदार कढ़ी । इसमें बेसन को सेक कर उसकी करी में सब्जियों को पकाया जाता है। यह है स्वादिष्ट सिंधी कढ़ी का परिचय और इन्हीं सब सामग्रियों से मिलकर बनती ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 22-09-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
एक बार मुंह को लग गया सिंधी कढ़ी का चस्का तो नहीं पसंद आएगा दाल और सब्जी का तड़का

Image Source : SOCIAL

sindhi kadhi recipe

ढेर सारी सब्जियां ,बेसन ,इमली का पानी और कुछ खास मसालों से बनी खुशबूदार कढ़ी । इसमें बेसन को सेक कर उसकी करी में सब्जियों को पकाया जाता है। यह है स्वादिष्ट सिंधी कढ़ी का परिचय और इन्हीं सब सामग्रियों से मिलकर बनती है सिंधी कढ़ी। इस कढ़ी की खासियत यह भी है कि आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जी ऐड कर सकते हैं। सिंधी कढ़ी सिंधियों के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। लगभग सभी सिंधी समुदाय में यह कढ़ी बनाई जाती है। किसी मेहमान के आने पर या शादी ब्याह में यह अवश्य ही बनती है। आप इस कढ़ी को आसानी से घर पर बना सकते हैं।

सिंधी कढ़ी के लिए सामग्री

4 टेबल स्पून बेसन, 8-10 ग्वार की फली, 5-6 भिंडी, ड्रमस्टिक, 8-10 टुकड़े फूलगोभी के, 1-2 आलू, 1/3 कप हरी मटर, 1 टमाटर, आधा कटोरी इमली का पानी, 1 टेबल स्पून अदरक का पेस्ट, 1/2 चम्मच मेथी दाना, 1/2 चम्मच राई, 3/4 चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/3 चम्मच गरम मसाला, 5-6 करी पत्ता, 3 स्प्लिट हरी मिर्च, बारीक कटी हरी धनिया, स्वाद के अनुसार नमक

कैसे बनाएं सिंधी कढ़ी?

सिंधी कढ़ी बनाने के लिए प्रयोग में आने वाली सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर बड़े बड़े आकार में काट लीजिए।इमली के रस के लिए इमली के पल्प को थोड़े से पानी में भिगोकर रखे।प्रयोग में आने वाले सभी मसाले निकाल लें.टमाटर को पीस कर उसका पेस्ट बना ले और फ्रोजन मटर निकाल लें।कटी हुई सारी सब्जियों को डीप फ्राई करके निकाल लीजिए।कढ़ाई में घी या कुकिंग ऑयल डालकर गर्म कीजिए फिर उसने मेथी दाना राई जीरा हींग डालकर तड़का लगाइए।12 -15 सेकंड बाद करी पत्ता डाले और फिर बेसन डालकर लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर भुने

इस बात का ध्यान रखें कि बेसन में लम्स न पड़ने पाए.जब बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे और कलर थोड़ा चेंज हो जाए तब इसमें थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालें।अब करी में हल्दी पाउडर, बारीक कटा अदरक, लाल मिर्च पाउडर डालें और मिक्स करें फिर अब जरूरत के अनुसार और पानी डालें।अब करी में हरी मटर, नमक और टमाटर का पेस्ट डालें और पकने दें।करी को बीच-बीच में चलाते भी रहे।अब सिंधी कढ़ी में सभी सब्जियां और स्प्लिट की हुई हरी मिर्च डालें और 7 से 8 मिनट तक पकाएं।अब गरम मसाला और इमली का पानी डालें और 4 से 5 मिनट तक पका लें।ढक्कन खोलें और कढ़ी में हरी धनिया स्प्रिंकल कर मिला लें फिर 1 मिनट बाद गैस ऑफ कर दें।स्वादिष्ट सिंधी कढ़ी तैयार है।गरम गरम सिंधी कढ़ी को चावल के साथ सर्व कर आनंद ले

यह खबर शेयर करें
शेयर