ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 20-03-2024

न उबालने न सुखाने का झंझट, होली पर इस ट्रिक से सिर्फ 10 मिनट में बना लें आलू के चिप्स

Image Source : FREEPIK आलू के चिप्स आलू के चिप्स बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आते हैं। ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले आलू के टिप्स खरीदकर खाते हैं, लेकिन आज हम आपको सिर्फ 10 मिनट में बिना किसी झंझट के आलू के चिप्स बनाना बता रहे हैं, इसके लिए न आपको आलू…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-03-2024
शेयर
न उबालने न सुखाने का झंझट, होली पर इस ट्रिक से सिर्फ 10 मिनट में बना लें आलू के चिप्स

Image Source : FREEPIK

आलू के चिप्स

आलू के चिप्स बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आते हैं। ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले आलू के टिप्स खरीदकर खाते हैं, लेकिन आज हम आपको सिर्फ 10 मिनट में बिना किसी झंझट के आलू के चिप्स बनाना बता रहे हैं, इसके लिए न आपको आलू उबालने की जरूरत होगी और न ही चिप्स को सुखाना पड़ेगा। बिना उबाले और सुखाए आप फटाफट आलू के चिप्स बनाकर खा सकते हैं। होली पर आए मेहमानों को आप ये आलू के चिप्स जरूर सर्व करें। व्रत में भी ये चिप्स खा सकते हैं। ये आलू के चिप्स बाजार में मिलने वाले चिप्स से कहीं ज्यादा टेस्टी और हेल्दी होते हैं। जानिए कैसे बनाएं आलू के चिप्स?

बिना उबाले कैसे बनाएं आलू के चिप्स

सबसे पहले आलू को छील लें और इन्हें छीलते ही पानी में डाल दें।

आपको बड़े साइज के आलू लेने हैं इससे चिप्स अच्छे तरीके से मनते हैं।

अब आलू के चिप्स बनाने के लिए सांचा यानि कद्दूकस जो आलू के चिप्स बनाने वाला हो वो ले लें।

अब आलू को पानी से निकालकर चिप्स के सांचे से आलू के चिप्स बनाकर तैयार कर लें।

अब चिप्स को भी पानी में अच्छी तरह से डुबाकर रखें और सारे चिप्स बना लें।

अब 1 बाउल में पानी डालें और उसमें नमक डाल दें। अब सारे चिप्स को दूसरे पानी में डाल दें।

आपको कम से कम 2 बार आलू का पानी बदलना है जिससे स्टार्च पूरी तरह से निकल जाए।

अब एक छन्नी में डालकर आलू के स्लाइस से पानी पूरी तरह से निकाल लें।

एक मोटा सूती कपड़ा लें और उस पर आलू के सारे स्लाइस डाल दें।

अब कपड़े की एक परत ऊपर भी रखें और इसे दबाते हुए आलू की सारी नमी को निकलने दें।

अब आलू को कच्चे चिप्स को पंखे की हवा में 5-7 मिनट के लिए फैलाकर रख दें।

अब तेल गर्म करें और इसमें 7-8 चिप्स डाल दें। तेल एक बार अच्छा गर्म करें फिर मीडियम फ्लेम पर चिप्स को फ्राई कर लें।

इसी तरह सारे चिप्स फ्राई करते जाएं इसमें आप ऊपर से नमक स्प्रिंकल कर लें।

आप इसमें काली मिर्च, सेंधा नमक और भुना जीरा भी डाल सकते हैं। जिससे इसे व्रत में भी खा सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर