ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 14-08-2024

नर्मदापुरम का 'तवा जलाशय' अब  रामसर साइट में

Ramsar Sites In India :  देश में तीन स्थल को रामसर स्थलाें की सूची में शामिल किया गया है। इसमें तमिलनाडु का नंजरायन पक्षी अभयारण्य, काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य और मध्यप्रदेश का तवा जलाशय (Tawa Reservoir) को भारत के रामसर स्थलों की सूची में जोड़ा गया है। तीन और स…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-08-2024
शेयर

Ramsar Sites In India :  देश में तीन स्थल को रामसर स्थलाें की सूची में शामिल किया गया है। इसमें तमिलनाडु का नंजरायन पक्षी अभयारण्य, काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य और मध्यप्रदेश का तवा जलाशय (Tawa Reservoir) को भारत के रामसर स्थलों की सूची में जोड़ा गया है। तीन और स्थलों के रामसर सूची में शामिल किए जाने पर पर्यावरण मंत्री ने खुशी जताई है।

नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड

भारत में कितनी रामसर साइट :

तीन और स्थलों के रामसर स्थलों की सूची में शामिल होने से भारत में रामसर साईट की कुल संख्या 85 तक पहुंच गई है। इस तरह रामसर साइट भारत में 13,58,068 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करता है।

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने खुशी जाहिर करते हुए राज्यों को बधाई दी है। भूपेन्द्र यादव ने एक्स पर साझा किए पोस्ट पर लिखा कि, जैसा कि राष्ट्र अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं, अपने भारत के रामसर स्थलों की सूची में तीन रामसर साइटें जोड़ी गई हैं।"

Source: @narendramodi · View on X
नए स्थान तलाशें

मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि यह उपलब्धि प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने, हमारी आर्द्रभूमियों (Wetland) को अमृत धरोहर कहने और उनके संरक्षण के लिए लगातार काम करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जोर को दर्शाती है। उन्होंने इस अवसर पर तमिलनाडु औऱ मध्यप्रदेश राज्यों को नंजरायन पक्षी अभयारण्य और काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य तवा जलाशय को भारत के रामसर स्थलों की सूची में जोड़े जाने पर बधाई दी है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि, "मध्यप्रदेश के लिए एक और उपलब्धि 'तवा जलाशय' बना रामसर साइट! यह भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है कि तवा जलाशय को रामसर साइट घोषित किया गया है।"

यह खबर शेयर करें
शेयर