ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 29-09-2024

Narmadapuram News : लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,लड़के ने अश्लील वीडियो वायरल कर लड़की का तुड़वाया संबंध

सोहागपुर : महिला प्रताड़ना का एक मामला सेमरी हरचंद से सामने आया है जिसमें एक लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर लड़की का जिससे संबंध हुआ था वहां पहुंचा दिया जिससे लड़की का …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 29-09-2024
शेयर

सोहागपुर : महिला प्रताड़ना का एक मामला सेमरी हरचंद से सामने आया है जिसमें एक लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर लड़की का जिससे संबंध हुआ था वहां पहुंचा दिया जिससे लड़की का  संबंध टूट गया और लड़की ने आत्महत्या कर ली।

समाचार

रोड जाम कर लड़की के परिजनों ने लड़के का मकान तोड़ने एवं गिरफ्तार करने की मांग की हैं।

मामला शनिवार शाम 4:00 का है, स्वयं के मकान में 19 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम संबंध का बताया जा रहा है। लड़की एवं लड़का एक ही समाज के हैं पिछले कई महीनों से दोनों के प्रेम संबंध थे। उक्त आशय की जानकारी मोहल्ले मैं रहने वाले लोगों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर देनवा पोस्ट को बताया।

इसी बीच कुछ माह पूर्व लड़के के परिजनों ने लड़के की शादी कर दी। वहीं लड़की का संबंध भी खापरखेड़ा हो गया था । लड़की के संबंध की जानकारी लगते ही लड़के ने लड़की के होने वाले पति को कुछ अश्लील वीडियो भेज दिये। जिसको देख लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसकी जानकारी लड़की द्वारा लिखे गए आत्महत्या पत्र से मिली।

संबंध टूटने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और लड़की ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । रविवार सुबह पोस्टमार्टम उपरांत मृतक लड़की का शरीर घर के सामने मेन रोड पर रख परिजनों ने रोड जाम किया एवं प्रशासन से लड़के का मकान तोड़ने एवं उसे गिरफ्तार करने की मांग की लगभग 2 घंटे चले रोड जाम के उपरांत सोहागपुर पुलिस एसडीओपी संजू चौहान सोहागपुर थाना प्रभारी कंचन ठाकुर की समझाइए पर रोड जाम खोला गया एवं शव सुपुर्देखाक किया गया।

आरोपी लड़का जिसान अली एवं उसका परिवार फरार बताए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में सुहागपुर पुलिस ने बताया कि  मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का है परिजनों ने शिकायत कर आरोपी जीसान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर