ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 12-10-2023

Narmadapuram : सोहागपुर से पैनल में सविता दीवान शर्मा और सतपाल पलिया का नाम, 15 को हो सकती है घोषणा

सोहागपुर। दीपकशर्मा : बीजेपी ने अब तक अपनी चार सूची में 136 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस की ओर से अभी अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं। माना जा रहा है कि नवरात्रि के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर को कांग्रेस की पहली सूची जारी हो सकती है। इसमें …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 12-10-2023
शेयर

सोहागपुर। दीपकशर्मा : बीजेपी ने अब तक अपनी चार सूची में 136 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस की ओर से अभी अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं। माना जा रहा है कि नवरात्रि के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर को कांग्रेस की पहली सूची जारी हो सकती है। इसमें नर्मदापुरम जिले की सोहागपुर विधानसभा के उम्मीदवार की घोषणा भी हो सकती है। बीजेपी ने यहां से तीन बार के विधायक विजयपाल सिंह को चौथी बार मौका दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोहागपुर के लिए पैनल में सविता दीवान शर्मा और सतपाल पलिया का नाम है। कांग्रेस सोहागपुर विधानसभा से इनमें से किसी एक को मैदान में उतार सकती है।

सविता दीवान शर्मा की स्थिति...

मजबूती : सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र में स्व. विनय दीवान के कार्यों को आज भी सराहा जाता है। वे यहां के जमीनी नेता रहे हैं। सविता उनकी बेटी ही है। इसलिए उन्हें लोकल उम्मीदवार ही माना जाएगा।

सोशल मीडिया : सविता दीवान शर्मा आईएनसी नाम से एक ही फेसबुक (Facebook) पेज संचालित कर रही है। 15 हजार फॉलोअर है। पेज नियमित रूप से एक्टिव है। फालोअर पोस्ट पर शेयर, लाइक, कमेट कर रहे हैं।

कमजोरी : सोहागपुर विधानसभा का गठन वर्ष 2008 में हुआ। तब से लेकर हाल ही के एक—दो साल को छोड़ दें तो सविता दीवान शर्मा इस क्षेत्र में ज्यादा एक्टिव नहीं रही। वे नए सिरे से मैदान में उतरी हैं।

यह भी पढ़ें |कांग्रेस के लिए बड़ा चैलेंज, क्या गुटबाजी से उबर पाएगी? भेद सकेगी BJP का किला?

सतपाल पलिया की स्थिति...

मजबूती : सोहागपुर विधानसभा से एक चुनाव लड़ चुके हैं, बूथ लेवल तक इनकी टीम पहले से ही बनी हुई है। क्षेत्र में एक्टिव भी हैं। पचौरी के करीबी माने जाते हैं। जनआक्रोश यात्रा की कमान इन्हीं के पिता के हाथों में थी।

सोशल मीडिया : सतपाल पलिया के नाम से अलग—अलग 5 पेज फेसबुक (Facebook)पर चल रहे हैं। इन पांचों पेजों के कुल फॉलोअर 17 हजार 500 है। किसी पर नियमित ट्राफिक आ रहा है तो किसी पर समय—समय पर ही पोस्ट होती है।

कमजोरी : 2018 में बीजेपी के प्रत्याशी विजयपाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। देखना होगा कि क्या कांग्रेस दूसरी बार सतपाल पर दाव लगा पाएगी या नहीं।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राज्य और स्थानीय प्रशासन
पत्रकारिता और समाचार उद्योग
भौगोलिक संदर्भ