ब्रेकिंग
गुरुवार, 17 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 03-08-2026

समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन: पारदर्शिता के लिए प्रशासन अलर्ट, स्टॉक का हो रहा भौतिक सत्यापन

नर्मदापुरम में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन अलर्ट है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर मंडियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मूंग स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-08-2026
शेयर
ताजा खबर पढ़ें
समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन: पारदर्शिता के लिए प्रशासन अलर्ट, स्टॉक का हो रहा भौतिक सत्यापन

नर्मदापुरम। जिले में समर्थन मूल्य पर जारी मूंग उपार्जन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष दल मंडियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मूंग के स्टॉक का लगातार भौतिक सत्यापन कर रहे हैं, ताकि पूर्व वर्षों में भंडारित मूंग को अवैध रूप से उपार्जन केंद्रों पर बेचने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

प्रशासन के अनुसार, अभियान के तहत कृषि उपज मंडियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध मूंग के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ ही मंडी से जारी अनुज्ञा पत्रों (परमिट) के आधार पर माल की निकासी का भी मिलान किया जा रहा है।

एसडीएम सिवनी मालवा विजय राय के नेतृत्व में विकासखंड स्तर पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की अगुवाई में विशेष जांच दल गठित किए गए हैं। इन दलों को मूंग उपार्जन प्रक्रिया के प्रभावी प्रबंधन, नियंत्रण और सतत मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासन द्वारा आकस्मिक रूप से मंडियों से बाहर ले जाए जा रहे मूंग के स्टॉक की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने किसानों और व्यापारियों से भी अपील की है कि वे उपार्जन प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके।

यह खबर शेयर करें
शेयर