ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 25-11-2023

Mp Weather News:प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, 26-27 नवंबर को बारिश के बाद फिर गिरेगा पारा

मध्य प्रदेश में मौसम मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में गुरुवार रात को सबसे कम तापमान ग्वालियर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया में 11 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 11.2 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 25-11-2023
शेयर
Mp Weather News:प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, 26-27 नवंबर को बारिश के बाद फिर गिरेगा पारा

मध्य प्रदेश में मौसम

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में गुरुवार रात को सबसे कम तापमान ग्वालियर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया में 11 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 11.2 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।

नए स्थान तलाशें

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर 25 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इससे प्रदेश में 26 और 27 नवंबर को बारिश की संभावना है। 26 को प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अगले दिन 27 नवंबर को जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल डिविजन में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में फिर बारिश हो सकती है।

22 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम

प्रदेश के 22 शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इसमें भोपाल में 15.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 16.4 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक तापमान नौगांव का 18.2 दर्ज किया गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर