ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 19-07-2024

Mp News:उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में दिखा अनोखा नजारा, गूंजा

मोहर्रम के जुलूस में शामिल प्रतीकात्मक घोड़े, हनुमान चालीसा गाते कुछ लोग। गुरुवार को भले ही मोहर्रम के जुलूस के दौरान भगदड़ मचने से कुछ लोग घायल हो गए, लेकिन शाम तक उज्जैन जिले के उन्हेल से एक अच्छी खबर सामने आई। जिसमें मोहर्रम के जुलूस का स्वागत कर रहे लोगों…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-07-2024
शेयर
Mp News:उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में दिखा अनोखा नजारा, गूंजा

मोहर्रम के जुलूस में शामिल प्रतीकात्मक घोड़े, हनुमान चालीसा गाते कुछ लोग।

गुरुवार को भले ही मोहर्रम के जुलूस के दौरान भगदड़ मचने से कुछ लोग घायल हो गए, लेकिन शाम तक उज्जैन जिले के उन्हेल से एक अच्छी खबर सामने आई। जिसमें मोहर्रम के जुलूस का स्वागत कर रहे लोगों ने जुलूस के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। गंगा जमुनी तहजीब निभाते हुए हिन्दू मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ मोहर्रम मनाया।

दरअसल, उन्हेल के कचहरी चौराहे पर मुहर्रम के जुलूस के दौरान हिंदू मुस्लिम की एकता की मिसाल देखने को मिली। मोहर्रम के जुलूस के दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद और हिन्दू समाज के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों और जुलूस का हार फूल से स्वागत किया और बैंड पर हनुमान चालीसा का पाठ कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज और हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए। मोहर्रम के जुलूस के दौरान जब जय हनुमान ज्ञान गुन सागर... गूंजा तो सभी लोग इसे देखते रह गए।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीति
कुरियर सर्विस खोजें
समाचार