ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 15-05-2024

Mp News: सागर में खरीदी केंद्र पर सरकारी गेहूं पानी से भीगा, वीडियो वायरल

बोरों में भरे गेहूं को पानी से भिगोता कर्मचारी। सागर में पिछले कई दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में किसानों से उचित मूल्य पर खरीद कर रखे गए गेहूं को पानी से भिगोया जा रहा है, ताकि उसका वजन बढ़ जाए। जिसके बाद इसे सरकारी वेयर हाउस भेजा जाए। वायर…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-05-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Mp News: सागर में खरीदी केंद्र पर सरकारी गेहूं पानी से भीगा, वीडियो वायरल

बोरों में भरे गेहूं को पानी से भिगोता कर्मचारी।

सागर में पिछले कई दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में किसानों से उचित मूल्य पर खरीद कर रखे गए गेहूं को पानी से भिगोया जा रहा है, ताकि उसका वजन बढ़ जाए। जिसके बाद इसे सरकारी वेयर हाउस भेजा जाए।

वायरल वीडियो सानोधा सेवा सहकारी समिति का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में किसानों से खरीदा हुआ गेंहू सरकारी वेयरहाउस भेजा जा रहा था, लेकिन इससे पहले बोरों में भरे गेंहू को पानी डालकर गीला किया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद इस समिति में कुछ विभागीय अधिकारी जांच करने भी पहुंचे थे। लेकिन, बाद में मामला रफा दफा कर दिया। मामले की जानकारी जिले के आलाधिकारी को होने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई समिति पर नहीं की गई है।

भले ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन, प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह से इसके बारे में जानकारी नहीं है।

यह खबर शेयर करें
शेयर