ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 19-08-2024

MP News: सीधी में 65 साल के व्यक्ति का कंकाल मिला, घर से मजदूरी करने के लिए निकला था

युवक का मिला नरकंकाल। सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शारदा में 65 वर्षीय व्यक्ति का नरकंकाल मिला है, जिससे गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। हैरानी की बात यह है कि नरकंकाल का सिर अलग पड़ा हुआ है, जबकि बाकी शरीर सही सलामत पाया गया है। परिजनो…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-08-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
MP News: सीधी में 65 साल के व्यक्ति का कंकाल मिला, घर से मजदूरी करने के लिए निकला था

युवक का मिला नरकंकाल।

सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शारदा में 65 वर्षीय व्यक्ति का नरकंकाल मिला है, जिससे गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। हैरानी की बात यह है कि नरकंकाल का सिर अलग पड़ा हुआ है, जबकि बाकी शरीर सही सलामत पाया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और आरोप लगाया है कि धारदार हथियार से हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया गया है।

ग्राम शेरपुर के निवासी प्रवीण विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक धनराज विश्वकर्मा, जो ग्राम शेरपुर के छोटे सिंह के यहां काम कर रहे थे, 2 अगस्त को अपने घर ग्राम शारदा से काम के लिए निकले थे। लेकिन वे वापस नहीं आए। हमने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 3 अगस्त को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 17 अगस्त को उनका कंकाल जंगल में मिला, और हम मानते हैं कि उनकी हत्या करके शव को वहां फेंक दिया गया है।

डीसीपी गायत्री तिवारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी बहरी राकेश बैस के साथ टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर