ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 12-02-2024

Mp News : स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले नई शिक्षा नीति लागू करना हमारी उपलब्धि

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं व्यवस्थित तरीके से चल रही हैं। उन्होंने कहा बच्चों का भविष्य व्यवस्थित …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 12-02-2024
शेयर
Mp News :   स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले नई शिक्षा नीति लागू करना हमारी उपलब्धि

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

- फोटो : सोशल मीडिया

अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं व्यवस्थित तरीके से चल रही हैं। उन्होंने कहा बच्चों का भविष्य व्यवस्थित तरीके से गढ़ने में हम कामयाब हो, यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति को पूरी ताकत के साथ जितनी जल्दी जमीनी स्तर पर लागू कर पाएंगे, यह हमारे लिए उतनी ही उपलब्धि होगी। बच्चे नई शिक्षा नीति को अपनाएंगे और उसके हिसाब से अपने जीवन को आकर देंगे। यह उनके और देश के भविष्य के लिए बेहतर होगा।

पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर स्कूली शिक्षा मंत्री ने कहा कि पाठ्यक्रम बदलाव एक सतत प्रक्रिया है, समय के हिसाब से बदलाव होते रहते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने भारत रत्न के लिए उन लोगों को चुना जिन्होंने भारत की व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है।

बता दें कि स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह सड़क मार्ग से दतिया के लिए। जहां उन्होंने मां पीतांबरा पीठ पर पूजा-अर्चना की। जिसके बाद नर्सिंगपुर जिले में स्थित लोलरी के लिए रवाना हो गए।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें