ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 26-01-2024

Mp News : ब्यावरा में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद दंगा, टीआई को हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी

दो समुदायों के विवाद के बाद थाने पर जमा भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारत माता की जय का नारा लगाते हुए उनके समक्ष खड़े हिंदू संगठन के लोगों से…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-01-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Mp News : ब्यावरा में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद दंगा, टीआई को हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी

दो समुदायों के विवाद के बाद थाने पर जमा भीड़

- फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर थाना प्रभारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारत माता की जय का नारा लगाते हुए उनके समक्ष खड़े हिंदू संगठन के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

नक्शे देखें

दरअसल पूरा घटनाक्रम बुधवार दोपहर में ब्यावरा शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काजी वाले बाग का है। यहां रहने वाले दो समुदाय नाली के पानी की निकासी को लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट भी हुई और मामला थाने तक जा पहुंचा। मौजूद थाना प्रभारी ने एक पक्ष की सुनवाई करने को लेकर आनाकानी की और उसे वहां से चलता कर दिया। पीड़ित युवक ने मामले की जानकारी हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को दी और कुछ ही देर में ब्यावरा शहरी थाने में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और थाना प्रभारी को लाइन अटैच करने की मांग को लेकर लगभग 3 से 4 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।

यह खबर शेयर करें
शेयर