ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 04-06-2024

Mp Election Result : क्या भोपाल में टूटेगा बीजेपी का 35 साल पुराना रिकॉर्ड या आलोक शर्मा दिलाएंगे एक और जीत

एमपी चुनाव रिजल्ट 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम मंगलवार को आएंगे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट हमेशा से चर्चा में रहने वाली सीट रही है। यहां हर बार कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर रहती है। हालांकि, बीजेपी 35 साल से लगातार जीत दर्ज कर रही ह…

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 04-06-2024
शेयर
Mp Election Result : क्या भोपाल में टूटेगा बीजेपी का 35 साल पुराना रिकॉर्ड या आलोक शर्मा दिलाएंगे एक और जीत

एमपी चुनाव रिजल्ट 2024

नक्शे देखें

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम मंगलवार को आएंगे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट हमेशा से चर्चा में रहने वाली सीट रही है। यहां हर बार कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर रहती है। हालांकि, बीजेपी 35 साल से लगातार जीत दर्ज कर रही है। इस बार बीजेपी के आलोक शर्मा की सीधी टक्कर कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव से है। अब देखना यह होगा कि आलोक शर्मा यहां से चुनाव जीत कर बीजेपी के रिकॉर्ड को कायम रखते हैं, या कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव बीजेपी का यह रिकॉर्ड तोड़कर कांग्रेस को अप्रत्याशित विजय दिलाते हैं।

भोपाल लोकसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ कई बड़े नेताओं को उतार चुकी है। लेकिन इस सीट पर साल 1989 से लगातार भाजपा जीत रही है। हालांकि, साल 1952 से 1977 तक कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस विरोधी लहर के चलते साल 1977 में जनता दल के आरिफ बेग यहां से जीते तो 1980 में शंकरदयाल शर्मा दो बार लोकसभा पहुंचे और 1984 में कांग्रेस से केएन प्रधान ने सांसद का चुनाव जीता था।

खबरें पढ़ें

क्या साध्वी प्रज्ञा सिंह का टूटेगा रिकॉर्ड

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल सीट में भाजपा की तरफ से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर उम्मीदवार थी। इस चुनाव में साध्वी प्रज्ञा सिंह ने 8,66,482 मत हासिल किए थे तो वहीं काग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कुल 5,01,660 मत हासिल किए थे। इस तरह साध्वी ने 3,64,822 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। अब देखना यह होगा कि आलोक शर्मा अगर विजय हासिल करते हैं तो साध्वी प्रज्ञा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे, या कम मार्जिन से जीत हासिल करेंगे। साल 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा के आलोक संजर ने भी कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को तीन लाख से ज्यादा वोटों से पटखनी दी थी। इस चुनाव में आलोक संजर को 7,14,178 और कांग्रेस के पीसी शर्मा को 3,43,482 वोट मिले थे।

आठ विधानसभा क्षेत्र में 23 लाख से ज्यादा वोटर

भोपाल लोकसभा सीट में सीहोर को मिलाकर कुल आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें भोपाल के सात बैरसिया, उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, गोविंदपुरा, हुजूर शामिल हैं। जबकि सीहोर जिले का एक सीहोर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस लोकसभा सीट में कुल 23 लाख 39 हजार 411 मतदाता हैं। इनमें 11 लाख 38 हजार 585 महिला मतदाता, 12 लाख 649 पुरुष मतदाता और 177 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर