ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 19-10-2023

Mp Election 2023 : नर्मदापुरम जिले की किस विधानसभा के चक्कर मे फसा सोहागपुर का पेंच

नर्मदापुरम / दीपकशर्मा : नर्मदापुरम जिले की सुहागपुर विधानसभा में कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित नहीं करना चर्चा का विषय बना हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि होशंगाबाद विधानसभा के कारण सुहागपुर विधानसभा का पेंच फस गया है कि जब तक होशंगाबाद की टिकट क्लियर नहीं होती जब …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-10-2023
शेयर
Mp Election 2023 : नर्मदापुरम जिले की किस विधानसभा के चक्कर मे फसा सोहागपुर का पेंच

नर्मदापुरम / दीपकशर्मा : नर्मदापुरम जिले की सुहागपुर विधानसभा में कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित नहीं करना चर्चा का विषय बना हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि होशंगाबाद विधानसभा के कारण सुहागपुर विधानसभा का पेंच फस गया है कि जब तक होशंगाबाद की टिकट क्लियर नहीं होती जब तक सुहागपुर का प्रत्याशी कांग्रेस घोषित नहीं करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस होशंगाबाद से गिरजा शंकर शर्मा को लड़ाना चाहती है। ऐसा लगता है कि गिरजा शंकर शर्मा को को चुनाव लड़ने से ज्यादा पहली प्राथमिकता अपने भाई को चुनाव लड़ने की है। कई बार वह इंटरव्यू में यह कह भी चुके हैं कि भाई के सामने चुनाव नहीं लड़ेंगे वहीं उन्होंने अपने इंटरव्यू में एक बार भी सुहागपुर से लड़ने की इच्छा जाहिर नहीं की।

वहीं कांग्रेस का मानना है कि अगर बीजेपी के घर को ध्वस्त करना है। तो सबसे पहले होशंगाबाद सीट के लिए दमदार प्रत्याशी उतरना है, उसके बाद बाकी तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। यही कारण है कि सुहागपुर विधानसभा के प्रत्याशी के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की है जबकि पूरी संभावना थी बुधवार रात तक इसकी घोषणा हो जाएगी लेकिन नहीं हुईं। फिर गुरुवार को कमलनाथ के बंगले पर मीटिंग चली उसके बाद यह माना जा रहा था कि शाम तक सूची जारी हो जाएगी लेकिन अभी तक कांग्रेस ने कोई भी सूची जारी नहीं की। कांग्रेस की दूसरी सूची आने का संशय बना हुआ है।

यह खबर शेयर करें
शेयर