ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 26-10-2023

Mp Election 2023 : पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने किस बात से आहत होकर दिया कांग्रेस से इस्तीफा, जानिए क्या है माजरा?

नर्मदापुरम / दीपकशर्मा : मध्य प्रदेश कांग्रेस में असंतोष अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आ गया है और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस पर अपने इस्तीफे की घोषणा कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में, विभिन्न जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर …

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-10-2023
शेयर

नर्मदापुरम / दीपकशर्मा : मध्य प्रदेश कांग्रेस में असंतोष अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आ गया है और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस पर अपने इस्तीफे की घोषणा कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में, विभिन्न जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर पार्टी छोड़ने के बारे में पोस्ट डाला है।पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफा दिया। फेसबुक वॉल पर कांग्रेस से इस्तीफे की पोस्ट डली हुई है।इस संबंध में हमारी सविता दीवान शर्मा से अभी तक कोई भी बात नहीं हुई है, इसलिए देनवा पोस्ट इस बात की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इस्तीफे का कारण सुहागपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल का सविता दीवान शर्मा के पिता स्वर्गीय विनय दीवान पर की गई टिप्पणी से आहत होना बताया जा रहा है। सविता दीवान शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस को शायद अब निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। शाम को उन्होंने अपना इस्तीफा पिता स्वर्गीय विनय कुमार दीवान की तस्वीर के साथ पोस्ट किया।

नए स्थान तलाशें

पढ़िए...पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने इस्तीफे में क्या लिखा

प्रति

माननीय कमलनाथ जी

अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी

भोपाल

विषय - कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने बाबत

माननीय

मैं सविता दीवान शर्मा, पूर्व विधायक होशंगाबाद एवम महामंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी हूं। मैं जिले की आखिरी कांग्रेस की विधायक हूं।अपने राजनैतिक जीवन के 30 वर्षों में पिछले 20 वर्षों में मैने प्रदेश के कई हिस्सों में संगठन का काम बेहद ईमानदारी से किया है। अनेक उपचुनावों की प्रभारी तथा जिलों की प्रभारी रही हूं। मैने महसूस किया कि 20 वर्षों से सत्ता में न रहने के बाद भी प्रदेश का कार्यकर्ता जी जान से पार्टी के साथ प्रतिबद्ध रहा और इस उम्मीद में रहा कि इस बार शायद पार्टी सरकार में आ जाए।

नए स्थान तलाशें

परंतु जिले में वर्तमान विधानसभा टिकिट वितरण को देखते हुए ऐसा लगता है कि निष्ठावान कार्यकर्ता की आवश्यकता अब पार्टी को नहीं है।

आदरणीय,

मेरे पूजनीय पिताजी स्व श्रीयुत विनय कुमार जी दीवान जी ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित किया है। एक ऐसे जनसेवक, जिनके राजनैतिक विरोधी भी उनकी प्रशंसा करते थे और मृत्यु पर्यन्त कोई उन पर आक्षेप नहीं लगा पाया। ऐसी महान विभूति पर अनर्गल आरोप लगाने वाले व्यक्ति पुष्पराज पटेल को आपने कांग्रेस का टिकिट दिया जो असहनीय है।

अतः मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं।

सादर

सविता दीवान शर्मा

यह खबर शेयर करें
शेयर