ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 15-11-2023

Mp Election 2023 : भाईदूज पर सीएम शिवराज का एलान; लखपति बहना योजना करेंगे शुरू

अपने आवास पर महिलाओं के साथ भाईदूज मनाते सीएम शिवराज मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना के बाद अब शिवराज सरकार प्रदेश की महिलाओं को लखपति बनाने के लिए योजना लेकर आई है। महिलाओं की आमदनी 10 हजार रुपये महीना हो, इसके लिए स्व: सहायता समूहों के माध्यम से कार्य किया जाएग…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 15-11-2023
शेयर
Mp Election 2023 : भाईदूज पर सीएम शिवराज का एलान; लखपति बहना योजना करेंगे शुरू

अपने आवास पर महिलाओं के साथ भाईदूज मनाते सीएम शिवराज

नए स्थान तलाशें

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना के बाद अब शिवराज सरकार प्रदेश की महिलाओं को लखपति बनाने के लिए योजना लेकर आई है। महिलाओं की आमदनी 10 हजार रुपये महीना हो, इसके लिए स्व: सहायता समूहों के माध्यम से कार्य किया जाएगा। सीएम ने भाईदूज के मौके पर ये घोषणा की है।

‘अपनी हर बहन को लखपति बनाऊंगा’

भाईदूज के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं अपनी हर बहन को लखपति बनाऊंगा। इसके लिए हम लखपति बहना योजना शुरू कर रहे हैं। इसमें घर का काम-काज करते हुए हर बहन हर महीने कम से कम 10 हजार रुपये कमाएगी, जिससे साल में उसकी आमदनी एक लाख के ऊपर होगी। सीएम ने कहा कि अभी 15 लाख बहनें लखपति हैं। लेकिन स्वः सहायता समूह के माध्यम से अब इसे एक अभियान के रूप में चलाएंगे। एक आंदोलन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बहनों का आशीर्वाद मुझे ऊर्जा देता है।

ताजा खबर पढ़ें

बहनों से करवाया तिलक

मुख्यमंत्री निवास पर बुधवार को भाई दूज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तिलक लगाने पहुंचीं थीं। सीएम ने इन सभी से तिलक लगवाकर भाई दूज का त्यौहार मनाया। इस मौके पर संगीत और नृत्य का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने सीएम के माथे पर तिलक कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

महिलाओं वोटरों पर नजर

भाजपा विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों को लेकर आत्मविश्वास में नजर आ रही है। लाड़ली बहना योजना पहले से प्रदेश में लागू है, जिसके तहत करीब सवा करोड़ महिलाओं को 1,250 सौ रुपये बैंक खाते में डाले जा रहे हैं। इसके अलावा लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित कई अन्य योजनाएं भी महिलाओं के लिए लागू की गई हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर