ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 10-10-2023

Mp Election 2023 : सीहोर से भाजपा ने एक बार फिर सुदेश राय को दिया टिकट, समर्थकों में खुशी की लहर, मनाया जश्न

भाजपा ने सुदेश राय को दिया टिकट मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, सोमवार से प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं भाजपा ने विधानसभा चुनाव की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें लगातार दो बार जनता का आशीर्वाद लेकर चुनाव में विजय  प्राप्त…

इतिहास

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-10-2023
शेयर
Mp Election 2023 : सीहोर से भाजपा ने एक बार फिर सुदेश राय को दिया टिकट, समर्थकों में खुशी की लहर, मनाया जश्न

भाजपा ने सुदेश राय को दिया टिकट

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, सोमवार से प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं भाजपा ने विधानसभा चुनाव की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें लगातार दो बार जनता का आशीर्वाद लेकर चुनाव में विजय  प्राप्त करने वाले लोकप्रिय भाजपा नेता सुदेश राय का टिकट फाइनल किया है। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्र का माहौल है।

भाजपा विधायक सुदेश राय का लिस्ट में नाम फाइनल होते ही सीहोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हर वर्ग में खुशी की लहर छा गई और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के लीसा टाकिज परिसर में बने सीहोर विधानसभा के विधायक कार्यालय में पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक बार फिर से विधायक राय अपने कार्यकाल में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के कारण और अपनी सरलता और सहजता के कारण चुनाव में विजय श्री प्राप्त करेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सोमवार की शाम को सीहोर विधायक कार्यालय में भाजपा के सभी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाजपा से राय को उम्मीदवार बनाए जाने पर स्वागत किया। शहर ही नहीं सीहोर विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में जश्न का माहौल था।

राजनीति

यह खबर शेयर करें
शेयर