ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 07-05-2023

Damoh :मछली ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में अधिकांश दुकानें रहीं बंद

घटनास्थल पर जमा भीड़ दमोह में शनिवार शाम एक मछली ठेकेदार कलू रैकवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राधारमण मंदिर वाले मार्ग का है। यहां शनिवार शाम करीब 6:45 बजे नकाब पहनकर पहुंचे बाइक सवार युवकों ने पहले मछली ठेकेदार कलू रैकवार …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-05-2023
शेयर
Damoh :मछली ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में अधिकांश दुकानें रहीं बंद

घटनास्थल पर जमा भीड़

दमोह में शनिवार शाम एक मछली ठेकेदार कलू रैकवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राधारमण मंदिर वाले मार्ग का है। यहां शनिवार शाम करीब 6:45 बजे नकाब पहनकर पहुंचे बाइक सवार युवकों ने पहले मछली ठेकेदार कलू रैकवार पर चाकू और अन्य हथियार से हमला किया। इसके बाद गोली मार दी। हत्याकांड में दो आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस अभी पुष्टी नहीं कर रही। घटना के बाद दमोह की दुकानें बाजार बंद रहीं।

घटना के बाद कुछ लोग कलू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस को खबर मिली कि एक बाइक पर दो लोग दमोह देहात थाना क्षेत्र की ओर भागे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस नाकाबंदी कर रही है। दमोह एसपी राकेश कुमार ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पार्टी भेजी गई है। घटना गंभीर है। दमोह जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मृतक के समर्थक एकत्रित हो गए। एएसपी शिव कुमार सिंह के अलावा भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। फिलहाल यह जानकारी नहीं लगी है कि हत्या किस बात को लेकर हुई और आरोपी कौन थे।

यह खबर शेयर करें
शेयर