ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 01-10-2024

Makhannagar News : सरपंच संघ ने पंचायतों में आ रही समस्याओं को लेकर विभागो दिया ज्ञापन

माखननगर: सरपंच संघ ने पंचायतों में विगत दो वर्षो हो रही समस्याओं को लेकर विभिन्न विभागो को अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए सरपंच संघ ने बताया कि पंंचायतों में सीमांकन कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए। पात्र हितग्राही के गरीबी रेखा …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-10-2024
शेयर
खबरें पढ़ें

माखननगर: सरपंच संघ ने पंचायतों में विगत दो वर्षो हो रही समस्याओं को लेकर विभिन्न विभागो को अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए सरपंच संघ ने बताया कि पंंचायतों में सीमांकन कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए। पात्र हितग्राही के गरीबी रेखा के कार्ड बनाए जाए वही ग्रामोंं में हफते में दो बार पटवारियों का भ्रमण तय किया जाए जैसी समस्याओं से अवगत कराया। थाना प्रभारी को पंचायतों मेंं चल रही आपराधिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। बिजली विभाग को भी ग्राामीण क्षैत्रो में बिजली से हो रही परेशानी के निराकरण करने की बातत की गई। वही जनपद सीईओं एससी अग्रवाल ने सरपंचों ने अनुरोध किया कि जो वेंडर समय पर काम पूर्ण नही करते उनका टेंडर निरस्त किया जाए । वही समय पर टीएस जारी को जिससे पंचायतों के निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण हो सके। हितग्राहियों को अंत्येष्ठी सहायता का प्रावधान तीन दिवस किया जाय। जिससे उन्हे समय पर आर्थिक लाभ मिल सके। सरपंच संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा के नेतृत्व में समस्त सरपंचों ने अपनी पंचायतों मे हो रही समस्याओंं से विभागों को अवगत कराया साथ ही जल्द निराकरण करने की बात की।

यह खबर शेयर करें
शेयर