ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 18-05-2024

Makhannagar News: स्कूल के मैदान को डंपिंग यार्ड बना पीडब्लूडी ने किया कब्जा

माखननगर: आज भी यह शहर कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शहर में युवा खेल प्रतिभाओं की भरमार है। लेकिन शहर में एक बड़ा स्टेडियम तक उपलब्ध नहीं है। हालांकि बच्चों के खेलने के लिए मैदान जरूर है। मगर अब वह भी डंपिग यार्ड बन गया है।हाई स्कूल माखननगर के खेल मैदान में …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-05-2024
शेयर

माखननगर: आज भी यह शहर कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शहर में युवा खेल प्रतिभाओं की भरमार है। लेकिन शहर में एक बड़ा स्टेडियम तक उपलब्ध नहीं है। हालांकि बच्चों के खेलने के लिए मैदान जरूर है। मगर अब वह भी डंपिग यार्ड बन गया है।हाई स्कूल माखननगर के खेल मैदान में पिछले पंद्रह दिनों से पीडब्लूडी कार्य में लगे कंपनी के ठेकेदार का सामान रखकर डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। ऐसी स्थिति में आने वाले समय में बच्चों का खेल मैदान अतिक्रमण के भेट चढ़ जाएगा। दरअसल अप्रेल- मई 2024 में अचानक पीडब्लूडी द्वारा नगर विस्तारीकरण का कार्य शुरू किया गया। जिस कारण मेन रोड की साईड पर खुदाई का काम जोरशोर से चल रहा है। । जिसके मलबे निकलने के बाद स्कूल के ग्राउड में डंप किया गया। सड़क निर्माण में फ्लाई ऐश अधिक होने के कारण उसे सड़कों से हटना पड़ा। पंद्रह दिनों में जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक खेल मैदान डंपिंग में तब्दील हो गया।

शहर में नही है जगह

देनवापोस्ट को नगर परिषद सीएमओं जीएस राजपूत ने बताया कि नगर में कही डंप करने की जगह नही हैं। इसलिए स्कूल ग्राउड में मिट्टी को डंप किया जा रहा है। यह अस्थाई है इसे ठेकेदार द्वारा बाद में उठा लिया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर