ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 31-07-2024

बच्चों के लिए बनाएं मूंग दाल इडली की ये रेसिपी, टेस्ट के साथ-साथ पोष्टिक तत्वों से भरपूर है डिश

Image Source : PEXELS Moong Dal Idli Recipe क्या आप भी अपने बच्चे के लिए लंच में कुछ टेस्टी और हेल्दी डिश बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो मूंग दाल इडली की रेसिपी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। मूंग दाल इडली खाकर आपके बच्चे दिन भर एनर्जेटिक महसूस क…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-07-2024
शेयर
बच्चों के लिए बनाएं मूंग दाल इडली की ये रेसिपी, टेस्ट के साथ-साथ पोष्टिक तत्वों से भरपूर है डिश

Image Source : PEXELS

Moong Dal Idli Recipe

क्या आप भी अपने बच्चे के लिए लंच में कुछ टेस्टी और हेल्दी डिश बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो मूंग दाल इडली की रेसिपी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। मूंग दाल इडली खाकर आपके बच्चे दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। आइए मूंग दाल इडली की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- मूंग दाल इडली बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कप मूंगदाल को लगभग 2 घंटे के लिए भिगोकर रख देना है।

दूसरा स्टेप- अब इसे छानकर भीगी हुई दाल को ब्लेंडर में डालकर बारीक-चिकना पेस्ट तैयार कर लें।

तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको मूंग दाल के इस बारीक पेस्ट को आधे कप दही के साथ अच्छी तरह से फेंट लेना है।

चौथा स्टेप- अब आपको एक तवे पर दो स्पून तेल को गर्म कर इसमें हाफ स्पून काली सरसों, एक स्पून जीरा, एक स्पून चना दाल, बीच से कटी हुई दो हरी मिर्च, अदरक और 6 बारीक कटे हुए काजू डालने हैं।

पांचवां स्टेप- इसके बाद तवे पर कटी हुई गाजर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से भून लीजिए। इस तड़के को मूंग दाल के पेस्ट में डाल दीजिए और इसमें हींग-नमक डालकर फेंट लीजिए।

छठा स्टेप- आप बैटर में खमीर उठाने के लिए आप हाफ स्पून बेकिंग सोडा या फिर ईनो भी मिला सकते हैं।

सातवां स्टेप- पेस्ट को इडली के सांचे में डालकर हल्की आंच पर लगभग 15 मिनट तक स्टीम कुक करें।

आठवां स्टेप- मूंग दाल से बनी इस टेस्टी इडली को चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें