ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 11-03-2024

मिनटों में बनाएं चटपटी काबुली चने की चाट, आपकी कुकिंग स्किल का होगा हर कोई मुरीद; जानें रेसिपी

Image Source : SOCIAL Kabuli Chana Chaat Recipe कई बार नाश्ते में एक जैसा ब्रेकफास्ट कर लोग बहुत बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने ब्रेकफास्ट में कई तरह के स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन्स रख सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हेल्दी भी हो और टेस्टी भी ऐसा क्या हो…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-03-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
मिनटों में बनाएं चटपटी काबुली चने की चाट, आपकी कुकिंग स्किल का होगा हर कोई मुरीद; जानें रेसिपी

Image Source : SOCIAL

Kabuli Chana Chaat Recipe

कई बार नाश्ते में एक जैसा ब्रेकफास्ट कर लोग बहुत बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने ब्रेकफास्ट में कई तरह के स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन्स रख सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हेल्दी भी हो और टेस्टी भी ऐसा क्या हो सकता है तो चलिए हम आपको बताते हैं। जी हम बात कर रहे हैं काबुली चने के चाट की। काबुली चने का चाट न केवल खाने में टेस्टी लगता है बल्कि ये आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और ये डाइजेशन भी दुरुस्त करता है। चलिए आपको बताते हैं कि मिनटों में काबुली चना चाट कैसे बनाते हैं?

काबुली चने की चाट के लिए सामग्री

उबला हुआ काबुली चना - 1 कप, उबला हुआ आलू - 2, 1 प्याज, 2 टमाटर, धनिया, मिर्च, हरी चटनी, इमली की चटनी, अनार का दाना, चाट मसाला, दही, पापड़ी, सेव नमकीन और भुना हुआ जीरा पाउडर

काबुली चना चाट बनाने की विधि

काबुली चना चाट बनाना बेहद आसान है। इस चाट को बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चना और आलू को उबालें। अब आलू का छिलका हटाएं और उसे थोड़े छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बड़े बाउल में काबुली चना और आलू को डालें। उसके बाद उसमें 1 प्याज, 2 टमाटर, धनिया, मिर्च, हरी चटनी, इमली की चटनी, अनार का दाना , चाट मसाला , दही, पापड़ी, सेव नमकीन और भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं। ऊपर से अनार के दाने और हरी धनिया से से चना चाट को गार्निश करें।

यह खबर शेयर करें
शेयर