ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 07-07-2024

घर पर बनाएं Momos, एक बार से नहीं भरेगा मन

Image Source : FREEPIK How to make momos? बच्चे हों या फिर बड़े, सभी को स्ट्रीट स्टाइल मोमोज खाने की क्रेविंग होती है। अगर आप भी मोमोज खाने के शौकीन हैं लेकिन घर पर स्ट्रीट स्टाइल मोमोज बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-07-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
घर पर बनाएं Momos, एक बार से नहीं भरेगा मन

Image Source : FREEPIK

How to make momos?

बच्चे हों या फिर बड़े, सभी को स्ट्रीट स्टाइल मोमोज खाने की क्रेविंग होती है। अगर आप भी मोमोज खाने के शौकीन हैं लेकिन घर पर स्ट्रीट स्टाइल मोमोज बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। यकीन मानिए घर पर बने इन मोमोज को चखते ही सभी आपकी कुकिंग की तारीफों के पुल बांधते दिखाई देंगे। सबसे पहले आपको मोमोज बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के बारे में जान लेना चाहिए।

किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?

घर पर मोमोज बनाने के लिए आपको एक-एक कप मैदा, पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और प्याज की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आपके पास एक स्पून काली मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, नमक और दो स्पून तेल भी होना चाहिए।

पहला स्टेप- वेज मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरे में एक कप मैदा निकालना है। अब इसमें थोड़ा सा नमक, एक स्पून तेल और जरूरत के हिसाब से पानी एड कर अच्छी तरह से गूंथ लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब आपको इस आटे को 10 मिनट के लिए कपड़े में लपेट कर छोड़ देना है। इस स्टेप की वजह से आटा थोड़ा सा नरम हो जाएगा।

तीसरा स्टेप- एक पैन में एक स्पून तेल डालकर एक कप कटे हुए प्याज को डालकर गोल्डन होने तक भून लीजिए। अब आपको इस पैन में कद्दूकस की हुई सब्जियों को एड करना है।

चौथा स्टेप- पैन में अदरक का पेस्ट, नमक और काली मिर्च पाउडर भी एड कर टेस्टी तड़का लगा लीजिए। सब्जियों को पकाने के लिए थोड़ी देर के लिए पैन को ढक दीजिए और फिर इस स्टफिंग को एक प्लेट में ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

पांचवां स्टेप- मैदे के आटे से लोई बनाएं और बेल लें। अब इसमें स्टफिंग एड कर फोल्ड कर लें। अब आप मोमोज को इडली स्टैंड में रखकर 10-12 मिनट के लिए ढककर स्टीम कर लें।

छठा स्टेप- अब आप मोमोज को चटनी के साथ सर्व कर इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं। यकीन मानिए घर पर बने मोमोज को टेस्ट कर आपको यही लगेगा कि आपने इन्हें बाहर से मंगवाया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर