ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 17-01-2024

ब्रोकोली से बनाएं हाई प्रोटीन पास्ता, स्वादिष्ट इतना की हर कोई पूछेगा रेसिपी

Image Source : SOCIAL Broccoli pasta सर्दियों के महीने में बाजार ब्रोकोली से गुलज़ार होते हैं। इसका सूप और सलाद लोग बेहद चाव से खाते हैं। लेकिन इसका सेवन ज़्यादातर वही लोग करते हैं जो अपनी सेहत को लेकर सचेत रहते हैं। अगर आप भी ब्रोकली खाना चाहते हैं लेकिन आप…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 17-01-2024
शेयर
ब्रोकोली से बनाएं हाई प्रोटीन पास्ता, स्वादिष्ट इतना की हर कोई पूछेगा रेसिपी

Image Source : SOCIAL

समाचार

Broccoli pasta

सर्दियों के महीने में बाजार ब्रोकोली से गुलज़ार होते हैं। इसका सूप और सलाद लोग बेहद चाव से खाते हैं। लेकिन इसका सेवन ज़्यादातर वही लोग करते हैं जो अपनी सेहत को लेकर सचेत रहते हैं। अगर आप भी ब्रोकली खाना चाहते हैं लेकिन आपको इसका स्वाद नहीं भात है तो आप इसका पास्ता बनाकर खा सकते हैं। अब आ सोच रहे होंगे कि ब्रोकोली का पास्ता भी बनता है क्या? तो हम आपको बता दें जी हाँ! ब्रोकोली का पास्ता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है तो चलिए हम आपको बताते हैं इसे कैसे बनायें।

ब्रोकोली पास्ता के लिए सामग्री

300 ग्राम गेहूं का आटा

250 ग्राम ब्रोकोली

नमक स्वाद अनुसार

सॉस सामग्री:

250 ग्राम चना

लहसुन की 2 कलियाँ

200 ग्राम टमाटर

100 ग्राम टमाटर का पेस्ट

इटेलियन हर्ब्स

नमक मिर्च

ब्रोकोली पास्ता बनाने की विधि

सबसे पहले ब्रोकोली को उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक यह नरम न हो जाए। अब इसे अच्छी तरह मैश कर लें। अब मैश किए हुए ब्रोकोली से आटा गूंधें। अब आटा गूंथ कर हो जाए तब इसे एक साइड में रख दें। अब कैची के इस्तेमाल से आटे की लोई बनकर उसे पास्ता स्टाइल में काटें। अब एक कड़ाही में पानी उबालें और उस उबलते हुए पानी में जो अपने पास्ता स्टाइल में ब्रोकोली कट किया है उसे डाल दें जब वह हल्का कड़क हो जाये तब उसे पानी से निकालें। अब कड़ाही में तेल डालकर लहसुन, चने, मसले हुए टमाटर और टमाटर के पेस्ट को अच्छी तरह से भूनें। जब वे पक जाए तब उसमे ब्रोकोली का पास्ता ऐड करें। और 10 मिनट बाद आपका ब्रोकोली पास्ता तैयार है।

यह खबर शेयर करें
शेयर