ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 25-06-2025

Maihar News : मैहर में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई - एक और बेटी हुई हैवानियत का शिकार

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र से झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ आठ दिन में दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, महिला के साथ मारपीट कर उससे लूट भी की गई। इससे शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अन…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 25-06-2025
शेयर
Maihar News :  मैहर में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई - एक और बेटी हुई हैवानियत का शिकार

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र से झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ आठ दिन में दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, महिला के साथ मारपीट कर उससे लूट भी की गई। इससे शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

समाचार

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि 15 जून को वह अपने बुआ के लड़के के साथ पपरा मंदिर दर्शन के लिए गई थी, तभी रास्ते में 6 अज्ञात युवकों ने उसे पकड़कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके गहने और नकदी भी लूट लिए। आरोपियों ने किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से महिला ने शिकायत दर्ज नहीं करा सकी।

23 जून को पीड़िता दोबारा बुआ के घर जा रही थी, तो उन्हीं आरोपियों ने उसे फिर से पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ताला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और लूट का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

ताला थाना क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी एक मजदूर महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे कुएं में फेंक दिया गया था। वह महिला गंभीर हालत में पाई गई थी, बाद में उसे रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दुष्कर्म की जानकारी दी थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर