ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 22-02-2024

Mahashivratri 2024 : 8 या 9 मार्च कब है शिवरात्रि पूजा मुहूर्त व्रत का समय

Mahashivratri 2024: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि वो दिन है जब मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. इसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस रात में शिव जी और माता पार्वती एक साथ भ्रमण पर निकलते हैं. महाशिवरात्रि व्रत करने …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 22-02-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Mahashivratri 2024 : 8 या 9 मार्च कब है शिवरात्रि पूजा मुहूर्त व्रत का समय

Mahashivratri 2024: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि वो दिन है जब मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. इसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस रात में शिव जी और माता पार्वती एक साथ भ्रमण पर निकलते हैं.

महाशिवरात्रि व्रत करने वाले पर इनकी विशेष कृपा होती है. इस दिन शिवलिंग में भोलेनाथ का वास होता है. जो लोग महाशिवरात्रि पर विधि विधान से महादेव की आराधना करते हैं उनके दुःख और तमाम कष्टों का नाश हो जाता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस बार महाशिवरात्रि 8 या 9 मार्च कब है, जानें सही तारीख, शिव पूजा का मुहूर्त.

महाशिवरात्रि 8 या 9 मार्च 2024 कब ?

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 09.57 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 को शाम 06.17 तक रहेगी.

शिवपुराण में कहा गया है कि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की रात में भगवान शिव अग्रि स्तंभ के रूप में ब्रह्मा जी और विष्णु जी के सामने प्रकट हुए थे, उस समय आकाशवाणी हुई थी कि इस तिथि की रात में जागकर जो भक्त मेरे लिंग रूप का पूजन करेगा, वह अक्षय पुण्य प्राप्त करेगा. ऐसे में महाशिवरात्रि व्रत और पूजन 8 मार्च 2024 को किया जाएगा.

महाशिवरात्रि पर सुबह-रात्रि पूजा मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर सूर्योदय से व्रत की शुरुआत होती है और इसका समापन अगले दिन किया जाता है, क्योंकि इस दिन कई लोग रात्रि के चारों प्रहर में शिव का अभिषेक करते हैं. वहीं मान्यता अनुसार कुछ लोग सुबह-शाम की पूजा के बाद व्रत पारण कर लेते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि denvapost.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

कोरियर सर्विस चुनें

यह खबर शेयर करें
शेयर