ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 21-02-2025

Lokayukta Action: लोकायुक्त ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

शिवपुरी में लोकायुक्त द्वारा भ्रष्ट्र पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। मामला शिवपुरी के पिछोर कस्बे का है। पटवारी का नाम दिग्विजय सिंह परिहार है। उसने नामांतरण के लिए 25000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। 23 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उन्हें रंग…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-02-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

शिवपुरी में लोकायुक्त द्वारा भ्रष्ट्र पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। मामला शिवपुरी के पिछोर कस्बे का है। पटवारी का नाम दिग्विजय सिंह परिहार है। उसने नामांतरण के लिए 25000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। 23 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि, पटवारी दिग्विजय सिंह परिहार ने एक दूसरे पटवारी प्रहलाद वर्मा के ठिकाने पर रिश्वत लेने के लिए फरियादी को बुलाया था। रिश्वत लेनदेन के समय दूसरा पटवारी प्रहलाद वर्मा भी मौजूद था। फरियादी से पटवारी प्रहलाद पटेल ने रिश्वत के रुपए लिए थे।

फरियादी का नाम शंकर लोधी है। उसके द्वारा पटवारी को पहले ही दो हजार रुपए दे दिए गए थे। बाकी 23 हजार रुपए लेने के लिए पटवारी ने फरियादी को बुलाया है। इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त से की गई। शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद जब मामले की जांच की गई तो पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए।

लोकायुक्त द्वारा पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर